×
3:41 pm, Wednesday, 21 January 2026

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत,लोकतंत्र की जीत: करतार सिंह ठाकुर

चंबा, ( विनोद ): राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने न्याय किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंबा करतार ठाकुर ने जारी ब्यान में यह बात कही।

करतार ठाकुर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत के आदेश से देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सितम्बर से लेकर इस वर्ष 26 जनवरी तक राहुल गांधी जी ने 135 दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कन्याकुमारी से कश्मीर तक समस्त भारतवासियों को प्यार का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: 9 को चंबा में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी।

इससे भयभीत होकर एनडीए ने उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए उन पर मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने से समस्त कांग्रेस परिवार को एक उम्मीद जगी है की आगामी लोकसभा चुनाव राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ही लड़े जाएगें।

ये भी पढ़ें: चंबा में चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आए फैसले ने एक तरफ आगामी राजनीतिक परिवेश को निर्धारित किया है वहीं हाल ही में बने विपक्षी दलों के घटक इंडिया को भी इससे मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में समान विचारधारा वाले दल एक साथ चुनाव लड़कर निसंदेह एनडीए को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे और अगले वर्ष भारत की जनता को महंगाई, बेरोजगारी जैसी विकराल समस्याओं से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: रावी में कैंपर बोलेरो गिरी।
About Author Information

VINOD KUMAR

Popular Post

Aspirational Districts Chamba की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी चिंता

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत,लोकतंत्र की जीत: करतार सिंह ठाकुर

Update Time : 06:51:05 pm, Friday, 4 August 2023