×
5:05 am, Monday, 1 June 2026

महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर दबौचा

पांगी, 17 अक्तूबर (किशन चंद राणा): जिला चंबा की पांगी घाटी में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। मामले की पुष्टि DSP चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की है। 
पुलिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस थाना किलाड़ में शनिवार शाम को शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह शनिवार को वह कोपन जंगल में अपने मवेशियों को चराने के लिए गई थी। वहां उसका पड़ोसी भीम सिंह पहुंच गया और उसे अकेली देखकर वह उसके साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए। 
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा (ipc) की धारा 354, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया को अंजाम देते हुए आरोपी भीम सिंह को गिरफतार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पांगी पुलिस की इस मामले पर गंभीरता दिखाने व कार्यवाही को अंजाम के प्रति दिखाई गई सक्रियता के चलते लोग उसकी कार्यशैली की सराहना कर रहें है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के चलते ही आरोपी घटना के चंद घटों के बाद धर लिया गया वरना वह भागने में कामयाब हो सकता था। 
ये भी पढ़ें: 
. जिला पुलिस को मिली एक और सफलता।
. जम्मू से सटी हिमाचल की सीमा पर अलर्ट
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Dangerous School Route in Himachal: चंबा के स्कूली बच्चे मौत की खाई पार करने को मजबूर

महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

Update Time : 12:49:53 pm, Sunday, 17 October 2021