×
3:36 pm, Saturday, 18 April 2026

AAP ने सदस्यता अभियान तेज किया

सलीम बोले हिमाचल के लोगों को AAP के रूप में तीसरा विकल्प मिला

चंबा, (विनोद): हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी AAP ने हिमाचल की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी के चलते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा इन दिनों जिला चंबा में पार्टी सदस्यता अभियान को पूरी सक्रियता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। 

अपने इस सदस्यता अभियान को अंजाम देने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाले बालू बाजार में अपने इस कार्य को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें…….रूस-यूक्रेन युद्ध ने जिला चंबा के लिए चिंता पैदा की!

 पार्टी के पदाधिकारी सलीम मुहम्मद की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों के साथ-साथ पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोटो वाले कैलेंडर व पर्चें वहां से आवाजाही करने वाले लोगों को बांटे गए। 

सलीम मुहम्मद ने दावा किया कि पार्टी हिमाचल में तीसरा विकल्प बनकर उभरने जा रही है। इस बात का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के प्रति बेहद उत्साह दिखा रहें है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस व भाजपा को अलविदा कह कर आप की सदस्यता ग्रहण की है।
ये भी पढ़ें…….आग में सब कुछ जलकर राख!

उन्होंने कहा कि जहां तक जिला चंबा की बात है तो कांग्रेस व भाजपा बारी-बारी से इस पहाड़ी प्रदेश पर राज करती चली आ रही है लेकिन चंद माह बाद होने वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव में प्रदेश का राजनैतिक इतिहास बदलने जा रहा है। पहली बार हिमाचल के गैर भाजपा व कांग्रेस सरकार बनेगी।

सलीम ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से यह देखने को मिला है कि जिला चंबा का युवा दोनों राजनैतिक दलों कांग्रेस व भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है। अब वह खुद को इन दोनों पार्टियों से अगल करके तीसरे विकल्प की तलाश में था जो आप के रूप में अब उन्हें मिल गया है। 

इस मौके पर पार्टी के विधानसभा चंबा के संगठन मंत्री विनीत कपूर, माइनॉरिटी के स्टेटे संगठन मंत्री तनवीर मिर्जा, स्टेट एस.सी. विंग के उपाध्यक्ष पवन कुमार, युथ विंग के चंबा विधानसभा के अध्यक्ष चितेश, चंबा विधानसभा विं के संयुक्त सचिव मोहम्मद यासीन व मान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें…….जिला चंबा की यह महिला प्रदेश की सबसे स्ट्रांगेस्ट वूमैन।
 
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

AAP ने सदस्यता अभियान तेज किया

Update Time : 05:14:32 pm, Friday, 4 March 2022