×
4:42 am, Friday, 1 May 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को इस तरह याद किया

जिला पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस पर खेले आयोजित

चंबा, 21 अक्तूबर (विनोद): जिला चंबा पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस वीरवार को पुलिस लाईन चम्बा के परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर sp चंबा अरुल कुमार द्वारा समस्त भारत वर्ष में पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के पिछले वर्ष शहीद हुए जवानों के नाम पढ़कर सुनाये गए व उनको श्र्द्धांजली दी गई।
पुलिस स्मृति दिवस
पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसपी चंबा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते।
इसके अलावा 2 मिनट का मौन रख कर सशस्त्र गार्द द्वारा स्मृति समारक को सलामी दी गई। इस अवसर पर ASP विनोद कुमार, DSP मुख्यालय चंबा अभिमन्यु वर्मा, DSP सलूणी मयंक चौधरी, DSP विशाल वर्मा डल्हौजी व DSP विजिलेंस पुलिस थाना चंबा अजय कुमार तथा जिला चंबा के विभिन्न पुलिस थानों के थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारी, कार्यालय व पुलिस लाईन चंबा के जवान भी उपस्थित रहे।
पुलिस स्मृति दिवस
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को सलामी देते

क्यों मनाया जाता है यह दिवस

देश में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है। इस रोज उन बहादुर पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की खातिर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। उन देशभक्त पुलिस कर्मियों को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
यह दिवस 1959 के उस दिन की याद को ताजा करता है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा 20 भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था। इन 20 में 10 भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी और 7 कैद हो गए थे। इन देशभक्त पुलिस कर्मियों को इस पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर याद कर उन्हें श्रद्धांजली के साथ उनके बलिदान को सम्मान दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: 
. तीसा पुलिस ने इस अवैध कारोबार को करने वालों पर शिकंजा कसा।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को इस तरह याद किया

Update Time : 11:11:47 pm, Thursday, 21 October 2021