×
11:43 pm, Wednesday, 27 May 2026

चक्कर खाकर खाई में गिरा, मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम कल होगा

चंबा, 7 अक्तूबर (विनोद): एक व्यक्ति चक्कर खाकर खाई में गिरा। खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। शवगृह में शव को जमा करवा दिया गया। 
जानकारी के अनुसार यह घटना वीरवार की दोपहर को उस समय घटी जब बालीराम निवासी गांव लमनीका ग्राम पंचायत द्रड़ा दोपहर के समय परिहार में मौजूद एक रेन शैल्टर में बैठा हुआ था। आराम करते हुए बालीराम को अचानक से चक्कर आया।
उसने खुद संभलने का प्रयास किया और इसी के चलते वह चक्कर खाकर खाई में जा गिरा। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसे खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया।
उन्होंने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसने शव को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत द्रड़ा प्रधान विक्रम मंडला ने की। उसने बताया कि बालीराम चक्कर खाने की वजह से खाई में जा गिरा जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस कब्जे में लिए शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। 
ये भी पढ़ें-
. बाइक पर थे सवार मौत कर रही थी उनका इंतजार
Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Dalhousie Political News: डल्हौजी नगर परिषद पर पहली बार सिटीजन फोरम का कब्जा

चक्कर खाकर खाई में गिरा, मौत

Update Time : 08:52:58 pm, Thursday, 7 October 2021