×
3:23 am, Sunday, 3 May 2026

बाईक स्कीट होने से चालक की माैत

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा

चंबा की आवाज, 21 जून। रात के समय घर को बाईक पर सवार होकर जा रहा व्यक्ति उस समय काल का ग्रास बन गया जब उसकी बाईक स्किट हो गई। घरवालों को जब इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्ट मार्टम करवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को 45 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी वार्ड नम्बर-11 अप्पर देहला बाईक पर सवार होकर अपने घर को जा रहा था।
वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था तो उसकी बाईक स्किट कर गई। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दुर्घटना के बारे में पता चलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया तो साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- दो माह के बच्चे को छोड़ गया।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

बाईक स्कीट होने से चालक की माैत

Update Time : 08:44:12 am, Tuesday, 22 June 2021