×
2:11 pm, Wednesday, 27 May 2026

क्वारंटाइन सैंटर में रह रहें हेडकांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि उसने खुद को गोली क्यों मारी

चम्बा की आवाज, 21 मई (ब्यूरो): क्वारंटाइन सैंटर में रह रहें हेडकांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। उसने इस घटना को शुक्रवार की अल सुबह अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अपनी जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया तो साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि सी.आर.पी.एफ. के इस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली क्यों मारी। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मंडी जिला का 42 वर्षीय तेजवंत सिंह फतेहगढ़ साहिब में डयूटी पर तैनात था। 10 मई को वह अपने घर से वापस फतेहगढ़ साहिब में सीआरपीएफ बटालियन में डयूटी पर लौटा था। कोविड नियमों के तहत तेजवंत सिंह को बटालियन के स्टार में बनाए क्वारंटाइन सैंटर में भेजा गया था। वहां उसे कुछ दिनों तक क्वारंटाईन रहना था। शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब उसने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इसके बारे में जैसी ही पुलिस को सचूना दी गई तो उसने मौके पर पहुंच कर अपनी जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया। पुलिस ने तेजवंत सिंह के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल खंगालने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि तेजवंत ने आखिरी बार किससे बात की और क्या बात की। इस घटना के बारे में उसके परिवार वालों काे सूचना दे दी गई है। परिवारजनों के पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Dalhousie Political News: डल्हौजी नगर परिषद पर पहली बार सिटीजन फोरम का कब्जा

क्वारंटाइन सैंटर में रह रहें हेडकांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली

Update Time : 11:35:59 am, Friday, 21 May 2021