Bhattiyat CM Tour : सीएम हिमाचल भटियात को दिल खोलकर सौगात देने सोमवार को भटियात दौरे पर आ रहे हैं। हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भटियात दौरे से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।
चंबा, ( विनोद ): CM Himachal का भटियात दौरा क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। वजह यह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का भटियात दौरा किन्हीं कारणों से रद्द हो गया था जिसके चलते सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई थी।
11 मार्च को मुख्यमंत्री का भटियात दौरा यादगार बनाने को हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष(assembly speaker ) व प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। हो भी क्यों न आखिर मुख्यमंत्री(Chief Minister) का भटियात को लंबे समय से इंतजार था जो सोमवार को समाप्त होने वाला है। इस दौरे से जिला चंबा का भटियात विधानसभा क्षेत्र करोड़ों के विकास(development) कार्यों की सौगात पाएगा।

Chamba Ki Awaj 









