News Salooni : सलूणी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 24 जनवरी को आयोजित होगा। सफल कार्यक्रम बनाने को एसडीएम कार्यालय सलूणी में बैठक आयोजित हुई।
सलूणी, ( दिनेश ): 10 पंचायतों की समस्याएं हिमाचल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सुनेगे। जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र डल्हौजी के उपमंडल मुख्यालय सलूणी में जनता दरबार सजेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे।
एसडीएम सलूणी नवीन कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करी। एसडीएम सलूणी नवीन कुमार ने कार्यक्रम बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
विकासात्मक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शियां प्रदर्शित होंगी
विभिन्न विभाग विकासात्मक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शियां प्रदर्शित करेंगे। इसके अतिरिक्त मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तो साथ ही दवाइयां वितरित की जाएंगी।
एसडीएम सलूणी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सलूणी विकास खंड की 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष सुनेगे और मौके पर ही उनके निवारण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इन पंचायतों में सलूणी, सिंगाधार, दिघाई, ब्याणा, खरल, किलोड़, मंजीर, सियूला, खरौटी व सूरी का नाम शामिल है।

इन सभी पंचायतों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। जो भी शिकायतें इस कार्यक्रम के माध्यम से सामने आएंगी उन्हें सीएम सेवा संकल्प में अपलोड किया जाएगा ताकि उनके निवारण होने तक उनकी समय-समय पर समीक्षा होती रहे।

Chamba Ki Awaj 









