×
7:38 am, Sunday, 3 May 2026

भाजपा सरकार ने दिवस पर भी प्रदेशवासियों को निराश किया: करतार ठाकुर

चम्बा, 15 अप्रैल (विनोद): हर वर्ष प्रदेश भर में हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया जाता है और इस रोज प्रदेश वासियों को सरकार से सौगातें मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस बार राज्य की जनता को पूरी तरह से निराश करने का काम किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चम्बा करतार ठाकुर ने जारी अपने ब्यान में यह बात कही। जारी अपने ब्यान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि जब भी प्रदेश मे कांग्रेस सरकार रही है तो आम प्रदेश वासियों के साथ-साथ राज्य के लाखों कर्मचारियों को सरकार ने कई विकासात्मक सौगातें दी लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।

हिमाचल दिवस पर ये तोहफें मिलने की लोगों को उम्मीद थी

कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष चम्बा ने कहा कि इस बार प्रदेश के आम नागरिकों व कर्मचारियों व पैंशनरों को सरकार ने निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश मे अनुबंध कर्मियों के अनुबंध कार्यकाल को कांग्रेस सरकार ने ही 8 वर्ष से कम करके 3 वर्ष किया था। भाजपा ने चुनावों से पहले इस अनुबंध कार्यकाल को 2 वर्ष करने की घोषणा की थी। जिसे तीन वर्ष बीत जाने पर भी सरकार लागू करने मे नाकाम रही है। उन्होने कहा कि कोविड काल मे कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता भी सरकार ने फ्रीज करके रखा है जिसे बहाल न करना भी सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू करने नहीं कर पाई है।

करतार ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है उस प्रकार की सुविधा देना भी सरकार के गले की फांस ही है। उन्होने कहा कि कुल मिलाकर भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। इसलिए प्रदेश भर मे हुए हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय आयोजनों पर कोई भी मंत्री आम लोगों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

भाजपा सरकार ने दिवस पर भी प्रदेशवासियों को निराश किया: करतार ठाकुर

Update Time : 01:57:15 pm, Thursday, 15 April 2021