×
11:23 am, Sunday, 3 May 2026

चलो चंबा अभियान के तहत होंगे यह कार्यक्रम से जाना जाता है

खजियार पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने सफाई अभियान के दौरान दी जानकारी

चंबा, 8 मार्च (विनोद): पर्यटक स्थल खज्जियार में व्यवसाय करने वाले लोगों ने सोमवार को झील मैदान में सफाई अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने की। झील मैदान में बिखरे पड़े कूड़ा-कर्कट को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया गया। पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि पंचायत व पर्यटन व्यवसाइयों ने निर्णय लिया है कि झील मैदान में सप्ताह में दो बार सफाई अभियान चलाया जाएगा। ताकि झील मैदान स्वच्छ व सुंदर बना रहे। इस पर्यटक स्थल से आधा दर्जन पंचायतो के लोगों का रोजगार जुड़ा है। खज्जियार में आने वाले पर्यटकों को अगर स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा तो खज्जियार में पर्यटन भी बढ़ेगा। जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि खज्जियार पंचायत के लोगों ने प्रधान बनाकर उनके कंधो पर जो जिम्मेवारी सौंपी है। उस जिम्मेवारी को वह निभाएंगे और स्थानीय लोगों की प्रत्येक समस्या का निदान करेंगे। झील मैदान स्थानीय लोगों की आय के साथ जुड़ा हुआ साधन है। इसलिए खज्जियार के हरेक बाशिंदे को इस मैदान की स्वच्छता व सुंदरता को लेकर जागरूक होना चाहिए। चलो चंबा अभियान को लेकर खजियार पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने जानकारी दी। आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कहा।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

चलो चंबा अभियान के तहत होंगे यह कार्यक्रम से जाना जाता है

Update Time : 12:28:26 pm, Monday, 8 March 2021