×
1:44 pm, Saturday, 18 April 2026

चंबा में पुलिस पर हमला, चरस मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गई थी,जान पर बन आई

चंबा, ( विनोद ): चंबा में पुलिस पर हमला होने का मामला सामने आया है। पंजाब व चंबा की पुलिस टीमें चरस मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गई। पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को भागने में मदद की। पुलिस सदर थाना चंबा में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि ASP चंबा विनोद धीमान ने की।

जानकारी के अनुसार चंबा के प्लयूल गांव के रहने वाले रूस्तम के खिलाफ करीब 2 वर्ष पहले पंजाब में चरस को लेकर मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था तब से पंजाब पुलिस को उसकी तलाश है। बुधवार को पंजाब पुलिस ने चंबा पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: चंबा में कार हादसा युवक की जान गई।

पुलिस अपने कार्रवाई को अंजाम दे रही थी तो आरोपी के रिश्तेदारों व कुछ गांव वालों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और आरोपी को पुलिस के कब्जे से छूड़ा का फरार करवा दिया। पुलिस टीम के साथ आरोपी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने हाथापाई भी की। मौका पाकर आरोपी एक बार फिर से पुलिस हिरासत से भागने में सफल हो गया। सदर पुलिस थाना चंबा में इस मामले को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: रावी दूषित करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।
बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है जिसके चलते पुलिस आरोपी की तलाश में काफी समय से जुटी हुई है। बुधवार को जब पंजाब पुलिस ने चंबा पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को उसके गांव में पकड़ लिया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर आरोपी को भगाने में मदद की।

ये भी पढ़ें: कार्रवाई के दायरे में आएंगे बनीखेत के होटल व रेस्टोरेंट।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

चंबा में पुलिस पर हमला, चरस मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गई थी,जान पर बन आई

Update Time : 06:48:53 pm, Thursday, 2 March 2023