Update Time :
08:00:26 pm, Saturday, 25 February 2023
309
चंबा, ( विनोद ): चंबा विजिलेंस ने रिश्वत आरोपी की जमानत याचिका के खिलाफ अदालत में अर्जी लगाई है। सोमवार को अदालत में इस पर सुनवाई होनी है। विजिलेंस विभाग की माने तो उसने आरोपी की जमानत याचिकाको अदालत में चुनौती दी है। विजिलेंस की माने तो उसे पूरा विश्वास है कि अदालत विजिलेंस विभाग के पक्ष को ध्यान में रखते हुए आरोपी की जमानत याचिका को रद्द करेगी।
यही नहीं विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा नायब तहसीलदार पुखरी की आय स्रोतों का पता लगाने और उसके द्वारा कितनी संपत्ति अर्जित की गई है इसका पता लगाने की तैयारियों शुरू कर दी है। रिश्वत आरोपी नायब तहसीलदार ( naib tehsildar ) को जमानत न मिले इसके लिए राज्य सतर्कता विभाग ने अदालत में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा है। विजिलेंस विभाग की माने तो आरोपी ने रिश्वत के दम पर कितनी संपत्ति जुटाई है इस बात का पता लगाने के लिए वह उसकी इनकम टैक्स रिटर्न ( income tax return ) के साथ चल-अचल संपत्ति का पता लगाने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: cm के आदेशों ने राहत पहुंचाई।
आरोपी नायब तहसीलदार की नौकरी की बात करे तो 10 माह बाद उसकी सेवानिवृत थी। ऐसे में उक्त रिश्वतखोर अधिकारी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा तो साथ ही उसे हवालात की हवा खानी पड़ी है। गौरतलब है कि राज्य सतर्कता विभाग चंबा में एक व्यक्ति ने नायब तहसीलदार पुखरी द्वारा भूमि म्युटेशन ( land mutation ) के बदले 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें: इस मौके पर चंबा की महिलाएं सम्मानित होंगी।
विभाग ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर रिश्वतखोर अपराधि को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई। विजिलेंस ने 14 फरवरी को शिकायतकर्ता के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत के 8 हजार रुपए सहित रंगे हाथों धरा था। उसके बाद विजिलेंस ने अपनी कार्यवाही अमल में लाई और वर्तमान में आरोपी अधिकारी न्यायिक हिरासत में है।
सोमवार को न्यायिक समयावधि के पूरा होने के चलते एक बार फिर से अदालत में उसे पेश किया जाएगा। आरोपी को जमानत न मिले इसके लिए सतर्कता विभाग ने पूर तैयारी कर ली है। एएसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है और विभाग ने जमानत याचिका को रद्द करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।