×
1:53 pm, Friday, 5 June 2026

नाबालिग से 2 युवकों ने दुष्कर्म किया

गर्भवती होने पर पीड़िता ने अपनी चाची को मामले बारे बताया

चंबा, ( विनोद कुमार ): जिला चंबा में नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करके गर्भवती करने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने से एक बार फिर से मानवता शर्मशार हुई है। नाबालिग लड़की की चाची ने पुलिस थाना पहुंच कर इस संदर्भ में पुलिस को बताया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तीसा में मंगलवार की सुबह एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की चाची ने पुलिस को बताया कि पीड़िता करीब 4-5 माह से पेट से है।

ये भी पढ़ें…. जिला चंबा में चिट्टे के आरोप में निजी बस कंडक्टर को धरा।

महिला ने बताया कि पीड़िता ने स्वयं इस बार में उसे पूरी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दर्ज किए गए मामले में जो ब्यान शामिल है उसके अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की ने कहा है कि वह कुछ माह पूर्व जब खेत गई थी तो वहां एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया।

ये भी पढ़ें……. चंबा विकास मंच ने जिला के नेताओं पर क्यों गुस्सा निकाला?
कुछ दिनों के बाद एक और युवक ने उसके साथ गलत काम किया। इस तरह से उक्त दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। कुछ माह पूर्व जब उसके पेट में दर्द हुई तो उसने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में अपनी चाची को बताया।

ये भी पढ़ें………. जिला चंबा में इसके लिए आयोजित हुआ शपथ समारोह।
पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज करवाने के बाद उक्त अव्यस्क लड़की का मंगलवार को मेडिकल करवाया गया जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन अव्यस्क लड़की को देखकर यह साफ पता चलता है कि वह पेट से है।

मामले की पुष्टि डी.एस.पी. सलूणी मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को शिकायतकर्ता का 164 के तहत ब्यान दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Dangerous School Route in Himachal: चंबा के स्कूली बच्चे मौत की खाई पार करने को मजबूर

नाबालिग से 2 युवकों ने दुष्कर्म किया

Update Time : 10:00:30 pm, Tuesday, 10 May 2022