नया वर्ष प्रदेश का राजनैतिक इतिहास बदल देगा-मनोज चड्ढा
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
07:13:42 pm, Saturday, 1 January 2022
- 330
जयराम सरकार के चार वर्षों में विकास के कार्य मिशन रिपीट का आधार बनेगे
डल्हौजी, ( मुकेश कुमार गोल्डी ): नया वर्ष प्रदेश का राजनैतिक इतिहास बदलने वाला साबित होगा क्योंकि प्रदेश में पहली बार कोई राजनीतिक दल मिशन रिपीट करने में कामयाबी हासिल करेगा। राज्य योजना बोर्ड सदस्य मनोज चड्ढा ने शनिवार को डल्हौजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि यह संदेश प्रदेश की जनता ने मंडी रैली के माध्यम से दे दिया है। मनोज चड्ढा ने कहा कि बीते चार वर्षों में प्रदेश की जयराम सरकार ने प्रदेश के विकास के साथ-साथ जनकल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई है वही जीत का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने कई ऐसा योजना का शुभारंभ किया जिनका केंद्र सरकार ने अनुसरण किया।
राज्य योजना बोर्ड सदस्य ने कहा कि चार वर्षों की इस अवधि में प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेज, एक एम्स, एक विश्वविद्यालय सहित कई ऐसी योजनाओं का अंजाम दिया जिन्होंने प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई है। मनोज चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ने सबसे पहला फैसला प्रदेश के बुजुर्गों की सामाजिक पेंशन में बढ़ोतरी करने और पेंशन की आयु में कमी करने के रूप में लिया।
इसके बाद जनकल्याण की कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जिनका अब तक प्रदेश के लाखों परिवार लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि प्रदेश की जनता ने अब जयराम सरकार को फिर से सत्ता पर बिठाने का निर्णय ले लिया है।
मनोज चड्ढा ने कहा कि आज से प्रदेश विधानसभा का चुनाव वर्ष शुरू हो गया है और जयराम सरकार द्वारा अब तक के चार साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश की जयराम सरकार के विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।