×
5:01 pm, Saturday, 18 April 2026

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नेता भूपेंद्र चौहान का निधन

चंबा, (विनोद): भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्रुप कैप्टन भूपेंद्र सिंह चौहान का देहांत हो गया है। इस दुखद समाचार के बारे में भटियात के कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।
ग्रुप कैप्टन भूपेंद्र सिंह चौहान ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और जिला भाजपा अध्यक्ष तथा जिला मार्किट कमेटी का अध्यक्ष बनकर अपनी मजबूत राजनैतिक पकड़ का बखूबी एहसास करवाया। पार्टी ने भटियात से उन्हें अपना पार्टी प्रत्याशी बना कर चुनावी मैदान में उतारा लेकिन चुनाव में वह जीत हासिल नहीं कर पाए।

ग्रुप कैप्टन भूपेंद्र सिंह चौहान एक समाज सेवक के रूप में वर्षों तक अपने क्षेत्र की सेवा करते रहे। उन्होंने कई आंखों के जांच व ऑप्रेशन शिविरों का आयोजन कर लोगों की आंखों के ऑप्रेशन मुफ्त में करवाए। भूपेंद्र सिंह चौहान भले विधानसभा चुनाव की राजनीति में सफल नहीं हुई लेकिन उन्होंने अपनी सादगी व सीधी बात करने की छवि से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इन नेताओं ने शोक जताया

जिला चंबा के भटियात क्षेत्र को उनके स्वर्गवास होने से कभी न भरने वाली क्षति हुई है तो वहीं भाजपा ने भी अपना एक सच्चा सिपाही हमेशा-हमेशा के लिए खोया है। भूपेंद्र चौहान के निधन पर डल्हौजी विधायक आशा कुमारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर, चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, भाजपा सदर विधायक पवन नैयर, डल्हौजी की पूर्व विधायक रेणू चड्डा, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डी.एस.ठाकुर, प्रदेश योजना बोर्ड सदस्य मनोज चड्डा, भरमौर विधायक जिया लाल कपूर, प्रदेश एस.सी.एस.टी. निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, पूर्व पर्यटन निगम निदेशक आशीष चड्डा सहित अन्य भाजपाईयों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
ये भी पढ़ें………..
. इस तरह से खुल सकता है नवजात बच्ची का राज।
. जिला चंबा की इस महिला ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीता।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नेता भूपेंद्र चौहान का निधन

Update Time : 12:02:48 am, Wednesday, 22 December 2021