भरमौर bjp प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार अभियान तेज किया
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
03:30:54 pm, Wednesday, 26 October 2022
- 394
ग्राम पंचायत चौबिया में 20 लोगों ने भाजपा का दामन थामा
चंबा, (विनोद): जनजातीय क्षेत्र भरमौर bjp प्रत्याशी डॉ. जनक राज ने अपना प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उन्होंने ग्राम पंचायत चौबिया का दौरा किया। जहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया।
डॉ जनक के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने कई समस्याएं उनके समक्ष रखी। कई लोगों ने अपने क्षेत्र की अनदेखी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने सभी लोगों की बातों और समस्याओं को ध्यान से सुना। सभी लोगों को उन्होंने एक ही आश्वासन दिया कि एक बार मुझे विधानसभा पहुंचाओ। उनके क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करूंगा।

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह राजनीति में किसी लोभ के कारण नहीं आया हूं। पैसा कमाना उनका उद्देश्य होता तो वह अपने कार्यक्षेत्र में रहकर भी पैसे कमा सकते थे। उनका वेतन ही आरामदायक जीवन यापन करने के लिए काफी था लेकिन भरमौर-पांगी में लंबे समय से चल रही समस्याओं को देखते हुए उनके समाधान को लेकर उन्होंने राजनीति में आने का संकल्प लिया। इस संकल्प को वह लोगों की मदद से पूरा करेंगे।

पंचायत में पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धनोल, घरेड़, पुलन और बड़ग्रां का दौरा किया। इस दौरान 20 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इन लोगों में सुनील, गोटा राम, बिक्रम, तिलक, संजय, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार, सोनू, गुड्डू, संजय, राहुल जम्वाल और विनय शामिल हैं।