×
11:18 pm, Wednesday, 15 July 2026

डैम में गिरने से महिला की मौत

मृतका की बेटी ने गलती से जहरीला पदार्थ खाया 

चंबा, 10 जुलाई (विनोद): घास काटते समय पांव फिसलने की वजह से महिला नीचे डैम में जा गिरी। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक महिला की 42 वर्षीय गोदमू पत्नी झांफर निवासी गांव चिल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले पर सी.आर.पी.सी.की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार महिला शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से घास काटने बैराडैम साइट गई थी। घास काटते समय महिला का पांव फिसल गया जिस वजह से वह सीधे नीचे डैम में जा गिरी।
करीब साढ़े नौ बजे किसी ने उसे डैम में बहते हुए देखा। यह देखकर उसने शोर मचाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना तीसा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पानी से बाहर निकालने के लिए बैरा-स्यूल प्रबंधन के कर्मचारियों की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को पानी से बाहर निकाला गया। महिला के शव को सीविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम किया गया।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने किसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए?

उधर, गोदमू की 19 साल की बेटी ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा ले आए। यहां पर युवती का उपचार चल रहा है।
युवती की हालत खतरे से बाहर है। इन मामलों को लेकर पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही में जुट गई है।
About Author Information

vinod Kumar

Chamba Chitta News: बालू में 42.37 ग्राम चिट्टा सहित तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सोना-चांदी व 2 iPhone सहित नकदी बरामद

डैम में गिरने से महिला की मौत

Update Time : 09:02:49 pm, Saturday, 10 July 2021